{"_id":"9679a5b4777c64f06e4f382227be2d27","slug":"fail-student-makes-another-attempt-with-another-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल हुआ तो दूसरे से दिलावाई परीक्षा, वह भी धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल हुआ तो दूसरे से दिलावाई परीक्षा, वह भी धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी शताब्दी कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक के खिलाफ एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी छात्र की खोज में जुटी हुई है।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के लेक्चरर लेखराज ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके कॉलेज में 30 मार्च को बीए द्वितीय वर्ष के भूगोल का री-अपीयर का पेपर हुआ था।
चेकिंग के दौरान पाया गया कि इंद्रा कांप्लेक्स में रहने वाले ओमपाल की जगह कोई अन्य युवक पेपर दे रहा है। जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम प्रताप सिंह बताया। आरोपी युवक साहूपुरा गांव का रहने वाला है। प्रताप सिंह का पेपर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, परीक्षा देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि जिसके स्थान पर आरोपी परीक्षा दे रहा था, उसके खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन