{"_id":"5897190df8915ce9613b9080d21c1964","slug":"factory-worker-killed-by-a-booby-trap-in-loni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में फैक्ट्री कर्मचारी की फंदा लगाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी में फैक्ट्री कर्मचारी की फंदा लगाकर हत्या
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 09 Sep 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फैक्ट्री कर्मी की मारपीट के बाद फंदा लगाकर हत्या कर दी गई तथा शव को पूजा कालोनी में सुनसान स्थान पर डाल दिया गया। रविवार शाम वह बाइक पर कासिम विहार कालोनी में दोस्त के घर पर पार्टी में गया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह शव एवं बाइक पड़ी देख लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मूल रुप से एटा के साबर भीकमपुर गांव का रहने वाला जमील 41 पुत्र नवाब गांधीनगर दिल्ली में सिलाई फैक्ट्री में कटिंग का काम करता था। वह काफी दिनों से दिल्ली की मुस्तफाबाद कालोनी में रहता था।
विज्ञापन
एक वर्ष से वह परिजनों के साथ लोनी की डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में किराए के फ्लैट में रह रहा था। उसके पुत्र आमिर ने बताया कि रविवार शाम छह बजे उसके पिता पास की कासिम विहार कालोनी में दोस्त भूरा के घर पार्टी में गए थे।
विज्ञापन
सोमवार सुुबह उनका शव पूजा कालोनी में सुनसान स्थान पर पड़ा मिला। गले पर रस्सी व शरीर पर चोट के निशान हैं। बकौल आमिर मारपीट के बाद जमील की रस्सी से फंदा लगाकर हत्या कर शव पूजा कालोनी में डाल दिया।
उनकी बाइक भी शव के पास पड़ी मिली। गले में चेन एवं हाथ में घड़ी बंधी हुई थी। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शव की शिनाख्त हुई।
पुलिस हत्या के कारण व हत्यारोपियों की सुरागकशी का प्रयास कर रही है। उनके परिवार में पत्नी नफीसा, पुत्र आमिर 18 एवं सल्लू 18, पुत्री गुलशमां 21, गुलशन 15 एवं निशा 13 वर्ष है।