फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facilities at Balak Ram Hospital will be upgraded

Delhi NCR News: बालक राम अस्पताल में सुविधा बढ़ाई जाएगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बालक राम अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा बढ़ाने के लिए एमसीडी व्यवस्थाएं दुरुस्त करेगी। एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण कर मुख्य एप्रोच सड़क से प्रवेश द्वार तक मार्ग दुरुस्त कराने और पर्याप्त कार्यबल तैनात करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने चिकित्सीय सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निष्ठा से काम करने के निर्देश दिए। उनका जोर आने-जाने वालों को असुविधा न होने देने पर रहा। निरीक्षण में परिसर के एक पेड़ को पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आवाजाही सुगम हो और चिकित्सीय सेवाओं में बाधा दूर हो। इसके बाद निगमायुक्त ने वजीराबाद का निरीक्षण किया और नागरिकों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने नालियों से गाद निकालकर सफाई सुनिश्चित करने और जल निकासी में बाधा बन रहे रैंपों को हटाने के आदेश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed