फेसबुक ने शेयर की मोदी के बारे में अहम जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का मुरीद फेसबुक भी हो गया है। नंबर वन सोशल साइट ने देश के 15वें पीएम के नए फेसबुक अकाउंट की जानकारी यूजर्स को दी है।
सोशल साइट जगत में ये एक रिकॉर्ड है। मोदी की लोकप्रियता से वाकिफ फेसबुक ने अपनी कम्यूनिटी के जरिए यूजर्स को पेज की जानकारी दी है।
सोशल साइट्स और ब्लॉगिंग के विशेषज्ञ सौरभ त्रिपाठी कहते हैं कि सोशल मीडिया में मोदी, बराक ओबामा के बाद राजनीतिक हस्तियों में दूसरे स्थान पर हैं। बड़ी संख्या में युवा वर्ग सोशल साइट्स पर भारत के प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ है।
ये है वो जानकारी
नंबर वन सोशल साइट ने देश के 15वें पीएम के नए फेसबुक अकाउंट की जानकारी यूजर्स को देते हुए लिखा है कि मोदी के पेज से चार दिनों में लाखों लोग जुड़ चुके हैं। आफिशियल पेज ‘एफबी न्यूजवायर’ से शुक्रवार देर रात की गई पोस्ट में लिखा है कि ‘नरेंद्र मोदी ने 27 मई को नए प्रधानमंत्री फेसबुक पेज का लोकार्पण किया है’।
दरअसल, 27 मई को पीएमओ इंडिया नाम से नया फेसबुक पेज लॉन्च किया गया। महज चार दिन में शनिवार देर तक इस पेज को आठ लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया।
फेसबुक ने यह जानकारी शेयर करने के साथ ही पोस्ट में ‘पीएमओ फेसबुक अकाउंट’ का लिंक भी शेयर किया है। संभवत: यह पहला मौका है जब फेसबुक ने किसी देश के प्रधानमंत्री के पेज की जानकारी यूजर्स को दी है।