फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facebook India Vice President files plea in Supreme Court against a notice issued by Delhi Assembly Peace and Harmony committee

फेसबुक इंडिया ने दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सदभाव समिति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका 

Tue, 22 Sep 2020 09:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Sep 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Facebook India Vice President files plea in Supreme Court against a notice issued by Delhi Assembly Peace and Harmony committee
फेसबुक - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक इंडिया उपाध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सदभाव समिति द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि शांति एवं सदभाव समिति ने फेसबुक इंडिया को दिल्ली हिंसा के मामले में नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट मामले में बुधवार को विचार करेगा।

विज्ञापन

 


दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सदभाव समिति ने 12 सितंबर को फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन को बुलाने का फैसला लिया था। कार्यवाही के दौरान गवाहों की तरफ से सौंपे गए साक्ष्य और रिकाॅर्ड सामग्री की जांच के बाद राघव चड्ढा की अध्यक्षता में समिति ने फेसबुक पर लगाए गए गंभीर आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए ये फैसला लिया था। समिति ने अजीत मोहन को 15 सितंबर को होने वाली कार्यवाही में उपस्थित रहने के लिए औपचारिक नोटिस भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली शांति एवं सद्भाव समिति ने प्रथम दृष्टया गवाहों की तरफ से पेश किए गए रिकॉर्ड और अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री के आधार पर फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों में फेसबुक की मिलीभगत पाई है और साथ ही, समिति के समक्ष गवाहों ने तीखे बयान भी दिए थे।


इसके अलावा समिति ने एक स्वतंत्र जांच की जरूरत का भी आग्रह किया था, ताकि कथित जांच के दौरान सहायक और पुष्ट सामग्री के आधार पर दिल्ली दंगों से संबंधित चल रहे केस में पूरे आरोप पत्र दाखिल किया जा सके। समिति ने अपनी कार्यवाही में कई विशेषज्ञों के साथ-साथ स्वतंत्र गवाहों की अच्छी तरह से जांच भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed