{"_id":"6a2971805503e5b9fc033f8e","slug":"eye-check-up-camp-organized-at-shri-krishna-temple-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140294-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: श्रीकृष्ण मंदिर में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: श्रीकृष्ण मंदिर में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण मंदिर में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
पूर्वी दिल्ली।
गणेश नगर-2 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में सनातन धर्म सभा के सहयोग से एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अग्रवाल आई क्लीनिक, प्रीत विहार की मोबाइल नेत्र सेवा टीम के चिकित्सक अंशुमान राय और सहयोगियों ने करीब 150 लोगों की आंखों का मुफ्त परीक्षण किया।सनातन धर्म सभा के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि जांच के बाद जरूरतमंद करीब 100 लोगों को नजदीक के चश्मे निशुल्क वितरित किए गए। उस दौरान संस्था के प्रधान रामेश्वर तिवारी, श्याम सुंदर रेलन, रूपेंद्र प्रकाश शर्मा, बीर सिंह, अनिल कटारा, महेश चंद्र शर्मा और अंशुल वर्मा सहित कई स्थानीय समाजसेवियों ने अपनी सेवाएं दीं।