{"_id":"e3860ab3d60e55d14424429953cc7416","slug":"extortion-of-facebook-with-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर की एक महिला को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस बाबत आईटीएक्ट के तहत विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम रविवार को आरोपी युवक से पूछताछ करने रुड़की पहुंची। पूछताछ कर टीम वापस लौट आई।
कुछ दिन पहले विजयनगर की एक महिला के फेसबुक एकाउंट पर किसी युवक ने अश्लील मैसेज भेजा था। महिला ने पुलिस से शिकायत की।
इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई रफत अली ने बताया कि गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम रुड़की आई।
कोतवाली सिविल लाइंस में टीम ने आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस की मदद से आदर्शनगर कालोनी आरोपी युवक के घर पहुंची और उससे घंटों पूछताछ की।
क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एसआई केके राणा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम रुड़की गई थी। आईटी एक्ट का मामला है। युवक के बयान दर्ज कर टीम वापस लौट आई है।