फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extortion of facebook with lady

महिला को फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज

Sun, 02 Mar 2014 09:36 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 02 Mar 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
extortion of facebook with lady
विजयनगर की एक महिला को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस बाबत आईटीएक्ट के तहत विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम रविवार को आरोपी युवक से पूछताछ करने रुड़की पहुंची। पूछताछ कर टीम वापस लौट आई।

कुछ दिन पहले विजयनगर की एक महिला के फेसबुक एकाउंट पर किसी युवक ने अश्लील मैसेज भेजा था। महिला ने पुलिस से शिकायत की।

इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई रफत अली ने बताया कि गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम रुड़की आई।

कोतवाली सिविल लाइंस में टीम ने आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस की मदद से आदर्शनगर कालोनी आरोपी युवक के घर पहुंची और उससे घंटों पूछताछ की।

क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एसआई केके राणा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम रुड़की गई थी। आईटी एक्ट का मामला है। युवक के बयान दर्ज कर टीम वापस लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed