Delhi: कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की धमकी, जांच शुरू
कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी व उनके बेटे को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैपर हनी सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगने के बाद अब राजधानी पीतमपुरा के कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी व उनके बेटे को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी कपिल सांगवान उर्फ नंदू के नाम पर मांगी गई है। कारोबारी को धमकी दी गई है कि अगर रकम नहीं दी, तो उन्हें या उनके परिवार के किसी एक सदस्य को मार दिया जाएगा। कारोबारी की शिकायत के बाद स्पेशल सेल की साउथ-वेस्टर्न रेंज ने मामला दर्ज किया है। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीतमपुरा में रहने वाले कारोबारी का मेकेनिकल इंस्ट्रूमेंट व डिवाइसेज का कारोबार है। वह विदेशों में मशीन भेजते हैं। 20 जून की शाम फैक्टरी से घर लौट रहे थे। उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। उन्होंने कॉल नहीं उठाई तो धमकी भरे वाट्सएप मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने कहा कि वह दिल्ली के टॉप गैंगस्टर में से एक कपिल सांगवान है। वह उनके बारे में सब कुछ जानता है, अगर अपनी जान की परवाह है, तो उसे 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी दें।
कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से मैसेज आया कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू बोल रहा हूं, अपनी जान बचाना चाहते हो, तो तुम्हारे पास दस करोड़ रुपये देने के लिए एक सप्ताह का समय है। रकम कहां देनी है, इसके बारे में जल्द बताउंगा। इस तरह का मैसेज कारोबारी के बेटे के पास भी आया। बताया जा रहा है कि दोनों के पास तीन से चार धमकी भरे मैसेज आए हैं।
रंगदारी मांगने के बाद पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के पास विदेशी नंबर से वाट्सएप मैसेज आए हैं। कपिल सांगवान गिरोह ने हाल ही में बाहरी दिल्ली के भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या करवा दी थी।