फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extorted money from a young man posing as his girlfriend in Delhi

Delhi: फेसबुक की प्रेमिका से सावधान, गर्लफ्रेंड समझकर जिससे कर रहा था चैट, उसी ने युवक को लगाया चूना

Wed, 16 Aug 2023 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Aug 2023 06:25 PM IST
सार

दिए गए अकाउंट नंबर पर पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर कर दिए तो इसके बाद उससे कस्टम के नाम पर 31500 रुपये मांगने लगे। पीड़ित को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हुई है। गोविंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
extorted money from a young man posing as his girlfriend in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर कोई अनजान लड़की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजे तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि यह कोई शातिर ठग हो। जी हां रोहिणी जिला के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे ही विदेशी नागरिक को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़की बनकर लोगों से दोस्ती कर लेता था।

विज्ञापन


बाद में उनको विदेशों से महंगे तोहफे भेजने के नाम पर ठग लिया जाता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान घाना, पश्चिम अफ्रीका निवासी प्रिंस जॉय (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से नौ मोबाइल फोन, 31 सिमकार्ड, 13 डेबिट कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस को इसके एक अन्य साथी की तलाश है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 11 जुलाई को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के जरिये साइबर पुलिस थाने को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता गोविंद सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। जून माह में उसने इंस्टाग्राम पर एक लड़की का फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट कबूल किया था।

विज्ञापन


चैट के दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। युवती ने 10 जुलाई को गोविंद के बर्थडे पर उसे विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने के लिए कहा। गोविंद उसके झांसे में आ गया। इस बीच नौ जुलाई को पीड़ित के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनके पास एक पार्सल आया है। शिपमेंट चार्ज के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से 27300 रुपये मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिए गए अकाउंट नंबर पर पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर कर दिए तो इसके बाद उससे कस्टम के नाम पर 31500 रुपये मांगने लगे। पीड़ित को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हुई है। गोविंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि जिस खाते में ठगी की रकम गई है वह किसी आसमा के नाम पर चल रहा है।


ठगी की रकम को खानपुर विस्तार के एक एटीएम से निकाला गया था। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी की पहचान कर उसे देवली से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे कॉल करने के लिए चौहान नामक व्यक्ति सिमकार्ड उपलब्ध करवाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed