{"_id":"03017fb9c3cb5203699d412fc3e29f66","slug":"expressway-was-jammed-for-several-kilometers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन एक्सप्रेसवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन एक्सप्रेसवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन लाखों दर्शकों के उमड़ने से नोएडा में वाहनों का दबाव चरम पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि एक्सप्रेसवे से दिल्ली को जोड़ने वाली हर मुख्य सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। शाम को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर निकलने वाहनों ने मुसीबत बढ़ा दी। देर रात तक एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रेंगती रहीं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को एक्सपो से लौटते समय महामाया फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि फ्लाईओवर से भी नीचे तक वाहनों का बैक फ्लो होता रहा।
वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से चिल्ला रेगुलेटर और डीएनडी की ओर निकलने वाले रास्ते पर भी हजारों वाहनों की कतार लगी रही। चिल्ला कट से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक जाम रहा। यही हालत डीएनडी से एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का रहा।
विज्ञापन
यहां से वाहन चालक जल्दबाजी में निकलने के प्रयास में लगे रहे। जैसे-जैसे समय बीतता रहा, वैसे-वैसे लोग जाम में फंसते चले गए। मंगलवार को जाम से निजात दिलाने में ट्रैफिक पुलिस के जवानों की सांस फूल गई।
विज्ञापन
देर शाम तक इन सड़कों पर जाम रहा। दरअसल, शाम को ऑटो शो खत्म होते ही वहां से निकलने वाली भीड़ के साथ-साथ मार्ट में सजाई गईं गाड़ियां और वहां काम करने वाले लोग भी दिल्ली की ओर चल दिए।