{"_id":"671df5f59b94fa9cf70784a9","slug":"explosion-in-illegal-firecracker-factory-in-mewat-two-people-burnt-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mewat Blast: मेवात में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, दो लोग झुलसे; एक ही हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mewat Blast: मेवात में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, दो लोग झुलसे; एक ही हालत नाजुक
Sun, 27 Oct 2024 01:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मेवात
अमर उजाला नेटवर्क, मेवात
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:42 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि हादसे से पहले पुलिस द्वारा मौके पर रेड की गई लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस के वापिस जाते ही आरोपियों ने जैसे ही पटाखे बनाने शुरु किए तो अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेवात में पुन्हाना के बीसरु गांव के जंगल मे चल रही अवैध रुप से पटाका फैक्ट्री में धमाका के बाद दो युवक झुलस गए। हादसा शनिवार को देर शाम को हुआ। दोनों घायलो में एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे पलवल के एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे से पहले पुलिस द्वारा मौके पर रेड की गई लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस के वापिस जाते ही आरोपियों ने जैसे ही पटाखे बनाने शुरु किए तो अचानक विस्फोट हो गया। वहीं, रेड के बारे मे पूछने पर बिछोर थाना प्रभारी ने साफ इनकार किया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी एक वर्ष पूर्व यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। जिसमें बीसरु गांव के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इतना ही नहीं गत वर्ष डूडोली गांव में भी अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के कारण एक बच्चा झुलस गया था।
विज्ञापन