कुत्तों को पीटने पर मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों को पीटना एक व्यक्ति को इतना महंगा पड़ेगा ये उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। कुत्तों पर अत्याचार फरीदाबाद के एनआईटी निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।
अब पुलिस में जांच चल रही है जिसके बाद उसे हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। पुलिस ने एक एनजीओ की शिकायत पर ये मामला दर्ज कर लिया है।
छोड़ने को कहा तो नहीं छोड़े कुत्ते
दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली अमृतिका पालतू जानवरों से संबंधित एक एनजीओ में काम करती हैं। मंगलवार को वह एनआईटी में भगत सिंह कॉलोनी में किसी मामले को लेकर आई थीं।
उन्होंने देखा कि कॉलोनी में रहने वाले हीरालाल ने गेट पर तीन कुत्तों को बुरे तरीके से बांध रखा है। उन्हें पीटा भी जा रहा है। अमृतिका ने जब हीरालाल से कुत्तों को खोलने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया, जिसकी शिकायत एनजीओ कर्मी ने पुलिस को दी।
हीरालाल का कहना है कि यह कुत्ते उसके नहीं हैं। कोई इन कुत्तों को उसके दरवाजे पर बांधकर चला गया है। एनआईटी चौकी इंचार्ज का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है कि कुत्ते किसके हैं।