फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expiration date of the LPG cylinder

आपके घर में LPG सिलेंडर है? तुरंत यह चेक करें

Mon, 06 Apr 2015 07:41 AM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 07:41 AM IST
विज्ञापन
Expiration date of the LPG cylinder

नया एलपीजी सिलेंडर लेते वक्त या ऐसे सिलेंडर जिसका आप उपयोग कर रहे हैं, उस पर एक्सपायरी डेट की जांच जरूर कर लें। वैधता की तारीख समाप्त होने के बाद सिलेंडर इस्तेमाल करने पर वह कभी भी फट सकता है। आपके पास यदि एक्सपायरी डेट का सिलेंडर है, तो एजेंसी में इसकी सूचना दें और तुरंत अपना सिलेंडर बदलवाएं।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलेंडर में ऊपर की ओर पट्टी पर एक्सपायरी तारीख प्रिंट होती है। आम आदमी एक्सपायरी वर्ष को समझ सकता है, लेकिन महीना समझने के लिए सिलेंडर लिखे ए, बी, सी और डी का गणित समझना जरूरी है।
विज्ञापन


ए ग्रुप में जनवरी, फरवरी, मार्च, बी ग्रुप में अप्रैल, मई जून, सी ग्रुप में जुलाई, अगस्त, सितंबर और डी ग्रुप में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर महीने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लिखी होती है एक्सपायरी

Expiration date of the LPG cylinder

ए,बी, सी और डी के आगे एक्सपायरी वर्ष लिखा होता है। उदाहरण के तौर पर एक्सपायरी डेट है ए-06 का अर्थ है मार्च 2006 इसी तरह डी-21 का अर्थ है सिलेंडर दिसंबर 2021 में एक्सपायर हो जाएगा।

उपभोक्ता को यदि एक्सपायरी डेट का सिलेंडर मिला है या जो सिलेंडर वह पहले से इस्तेमाल कर रहा है, उस पर प्रिंट एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, तो उसे तुरंत एजेंसी से बदलवा ले। ऐसे सिलेंडर इस्तेमाल करने से हादसा हो सकता है।
- यादवेंद्र श्रीवास्तव, महाप्रबंधक-इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (एलपीजी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed