फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   experts say even-odd scheme for driving vehicle is good

वाहन चलाने के लिए सम-विषम योजना को बेहतर बताया

Fri, 13 Sep 2019 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
experts say even-odd scheme for driving vehicle is good
Odd Even

ठंड के दिनों में प्रदूषण से निपटने की तैयारी में दिल्ली सरकार अभी से ही जुट गई है। इसे लेकर सरकार जल्द ही एक एक्शन प्लान जारी करेगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ बैठक कर ठंड में प्रदूषण से कैसे निपटा जाए, इस पर चर्चा की। 

विज्ञापन


पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ आयोजित बैठक में वाहन को सड़क पर उतारने के लिए सम-विषम योजना को प्रभावी बताया गया। यह भी कहा गया कि इसे कुछ दिनों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। विशेषज्ञों की टीम ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर मास्क बांटने का भी सुझाव मुख्यमंत्री को दिया। लंबे समय से पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन


वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट के सीईओ ओपी अग्रवाल ने वाहन चलाने के लिए सम-विषम योजना को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि ठंड के दिनों सार्वजनिक वाहनों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा लोग करें, इसे लेकर योजना बनानी होगी। कम से कम निजी वाहन सड़कों पर आएं, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार  सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करे। इनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी आफ शिकागो के कार्यकारी निदेशक डॉ. केन ली ने बैठक में 2016 में लागू सम-विषम योजना पर किए गए शोध के हवाले से अपने तर्क रखे। 

उन्होंने आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि सम-विषम योजना से 14-16 प्रतिशत तक प्रदूषण के स्तर घटे थे। उन्होंने सुझाव दिया कि इस योजना को भले ही लंबे समय तक लागू नहीं किया जाए, लेकिन जब प्रदूषण का स्तर बढ़े तो इसे लागू करने में ज्यादा समस्या नहीं है।

बैठक में मास्क पर भी चर्चा हुई है। इपिक इंडिया की तरफ से दिए गए प्रजेंटेशन में बताया गया कि प्रदूषण के दौरान मास्क कम समय के लिए बेहतर उपाय साबित होता है। 2018 में झुग्गियों में रहने वाले 3500 लोगों को मास्क बांटा गया था, जिसका बेहतर प्रभाव देखने को मिला था। डॉ. केन ली ने कहा कि मास्क प्रदूषण स्तर से काफी हद तक लोगों को बचाता है।


उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों में ठंड के दिनों में पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए यह बैठक बुलाई थी। इसके लिए सुझाव मांगा गया था। सुझाव के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से एक ई-मेल आईडी भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed