{"_id":"5d18dc9b8ebc3e3c6b22950e","slug":"experienced-hottest-day-in-last-nine-years-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिछले नौ सालों में 30 जून सबसे गर्म, कल से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले नौ सालों में 30 जून सबसे गर्म, कल से बारिश के आसार
Sun, 30 Jun 2019 09:30 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार का दिन पिछले नौ सालों में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को दिनभर बेहाल किया। मौसम विभाग की मानें तो 2 जुलाई से हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पिछले नौ सालों में रविवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। उमस का स्तर हल्की बढ़ोतरी के साथ 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में दिल्ली में 30 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और 30-40 किमी की रफ्तार से आंधी आने के आसार हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39, 38, 37, 36 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

कब कितना रहा अधिकतम तापमान
वर्ष 30 जून का तापमान
2012 42
2013 40
2014 40
2015 36
2016 39
2017 31
2018 38
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
2012 42
2013 40
2014 40
2015 36
2016 39
2017 31
2018 38
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )