फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exit poll results of delhi election is a big question for bjp

जानिए, क्या हैं दिल्ली चुनाव में एक्जिट पोल के मायने

Sun, 08 Feb 2015 07:21 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Exit poll results of delhi election is a big question for bjp

एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी जीत के सिलसिले पर लगाम लगा दी है।

विज्ञापन


एग्जिट पोल का पूरा परिणाम जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें===>DELHI EXIT POLL RESULTS

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद लगातार चार राज्यों में जीत का परचम लहराने वाली भाजपा दिल्ली के प्रतिष्ठित चुनाव में पिछड़ती दिख रही है।

प्रमुख एग्जिट पोल में आप को 31 से 48 सीटें मिलने का दावा किया गया है। साथ ही केजरीवाल को सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री भी बताया गया है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनीं किरण बेदी, केजरीवाल के आसपास भी नहीं टिक पा रही हैं।
विज्ञापन

मोदी की लोकप्रियता पर उठा सवाल

Exit poll results of delhi election is a big question for bjp

सर्वेक्षणों के नतीजों के बाद भाजपा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सरकार का बचाव करना मुश्किल होता दिख रहा है। देश को सुशासन और विकास की ओर बढ़ाने के मोदी सरकार के दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सर्वेक्षणों में सीटों के बंटवारे से लेकर वोट प्रतिशत तक में आप ने भाजपा को काफी पीछे छोड़ा है। युवाओं ने आप को हाथों हाथ लिया है। वहीं झुग्गी-झोपड़ी और निचले तबकों ने आप पर पूरा भरोसा जताया है।

मोदी और उनकी सरकार ने दिल्ली चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद यह सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए हैं कि क्या पीएम की लोकप्रियता का ग्राफ घट रहा है।

केजरीवाल से बहुत पीछे छूटीं किरण बेदी

Exit poll results of delhi election is a big question for bjp

दिल्ली के चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के आधा दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री, देशभर से 200 से ज्यादा सांसद और सैकड़ों विधायकों के अलावा संघ ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी थी।

सर्वे एजेंसी चाणक्य के नतीजों में तो आप को दो तिहाई बहुमत के साथ 48 सीटें मिलती दिख रही हैं। उसने भाजपा को सिर्फ 22 सीटें दी हैं।

चाणक्य के नतीजों के मुताबिक केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली के 53 फीसदी लोगों की पसंद हैं, जबकि किरण बेदी को सिर्फ 36 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया। इंडिया टुडे के सर्वेक्षण में भी आप को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाया गया है।

एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होंगे। मुझे भरोसा है कि चुनाव में आप की जीत होगी और वह दिल्ली में सरकार बनाएगी। - अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन

एक झलक में एग्जिट पोल

Exit poll results of delhi election is a big question for bjp

एग्जिट पोल करने वाली संस्‍था------------आप-----------बीजेपी---------कांग्रेस
एबीपी---------------------------------------------43----------------26---------------1
एक्सिस-------------------------------------------53----------------17---------------0
सी वोटर------------------------------------------39----------------29---------------1
डाटा मिनेरिया-------------------------------------31-----------------35--------------4
इंडिया टूडे-सिसरो-------------------------------38- 46------------19-27------------3-5
इंडिया टीवी-------------------------------------31-39-------------27-35------------2-4
न्यूज नेशन-------------------------------------39-43------------25-29------------1-3
टूडेज चाणक्या------------------------------------48----------------22--------------0
जी टीवी सी वोटर-------------------------------31-39------------27-35------------2-4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed