फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exit poll line on delhi election

Exit Poll : इन सर्वे को देख उड़ जाएगी मोदी की नींद

Sat, 07 Feb 2015 10:32 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Exit poll line on delhi election

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में बेहतर मतदान प्रतिशत के बाद सबकी निगाहें एक्जिट पोल पर टिक गई हैं। पिछले साल मई में हुए लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला ऐसा एक्जिट पोल है जिसका बेसब्री से इंतजार राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरी देश की जनता कर रही है।

विज्ञापन


न्यूज-24-टुडे चाणक्या के सर्वे में बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के लिए है। इस सर्वे में आप बंपर जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। इसके मुताबिक 48 सीटों पर भारी बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी जीत हासिल कर सकती है। वहीं बीजेपी महज 22 सीटों पर ही सिमट गई है। इसमें सबसे बुरी खबर कांग्रेस के लिए है जिसे एक भी सीट हासिल होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


न्यूज-24-टुडे चाणक्या के मुताबिक Exit Poll में सबसे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी के पक्ष में मिलते दिख रहे हैं। 36 प्रतिशत लोगों ने कहा किरण बेदी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी तो वहीं अरविंद केजरीवाल के लिए 53 फीसदी लोगों ने अगला मुख्यमंत्री बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एग्जिट पोल सर्वे में जब ये पूछा गया कि किस मुद्दे पर वोट दिया है तो 51 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने प्रत्याशी के आधार पर वोट दिया। वहीं 17 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट देने की बात कही। वहीं 15 फीसदी लोगों ने सरकारी नीति के आधार पर वोट किया। 7 फीसदी वोटिंग अन्य मुद्दों पर हुई।

हर आयु वर्ग में आप की तरफ बम्पर वोटिंग हुई है। 18-25 में 44 फीसदी लोगों ने आप को पहली पसंद बनाया है वहीं 34 फीसदी लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। 26-35 साल के वर्गग्रुप में 35 प्रतिशत बीजेपी के पक्ष में वोटिंग हुई वहीं 45 फीसदी आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोटिंग हुई है। आपको बता दें ये आंकड़े न्यूज 24- चारणक्या के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक हैं।

आगे पढ़िए क्या कहता है इंडिया टुडे सिसरो का सर्वे >>>>

इंडिया टुडे सिसरो के सर्वे में बरकरार है बढ़त

Exit poll line on delhi election

इंडिया टुडे- सिसरों के एग्जिट पोल सर्वे में भी आम आदमी पार्टी की बढ़त कायम है। इस सर्वे के मुताबिक 38-46 फीसदी सीटों पर आप के पक्ष में वोट गए हैं। वहीं भाजपा को इस एग्जिट पोल में 19-27 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं कांग्रेस के पाले में 03-05 सीटें आने का अनुमान है।


इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 25-33 सीटें 'आप' को 35-43 सीटें तो वहीं 2-4 सीटें कांग्रेस के लिए दिखाई गई हैं। इस पोल की मानें तो आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर है हालांकि आप बीजेपी पर बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है।

दिल्ली के इस दंगल में आम आदमी पार्टी की मजबूत दावेदारी और चुनाव प्रचार के दौरान ज्यादातर ओपिनियन पोल परिणामों के आम आदमी पार्टी के पक्ष में आने के बाद से ही इस चुनाव में देशभर में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

आगे पढ़िए इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल में केजरीवाल का धमाल का एग्जिट पोल पढिए आगे>>>

इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल में AAP को 53 सीटें

Exit poll line on delhi election

वहीं इंडिया न्यूज के सर्वे के मुताबिक दिल्ली पर केजरीवाल का जादू छाया हुआ है। इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल सर्वे में आम आदमी पार्टी को 53 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जिसमें गलती की स्थिति में सात सीटें बढ़ने घटने का अनुमान है।

सर्वे के मुताबिक बीजेपी की स्थिति बेहद खराब दिखाई दे रही है। इस सर्वे में 17 सीटों पर बीजेपी सिमट रही है। इसमें भी गलती की स्थिति में सात सीटें घटने बढ़ने का अनुमान है।

कांग्रेस की हालत सर्वे में बेहद खराब है और इसे 0-2 सीटें मिलने का अनुमान इस सर्वे में जताया गया है। आपको बता दें की हर के सर्वे में आम आदमी का जलवा दिखाई दे रहा है।

क्या है एबीपी-नीलसन के ओपीनियन पोल की फाइनल तस्वीर देखिए अगली स्लाइड में >>>

एबीपी-नीलसन के सर्वे में भी केजरीवाल ने सबको रौंदा

Exit poll line on delhi election

एबीपी-नीलसन के एग्जिट पोल के पहले रुझान के मुताबिक बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है और आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत के साथ सत्ता हासिल करती दिख रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी 43 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है. बीजेपी को 26 सीटें आने का अनुमान है, तो कांग्रेस महज़ 1 सीट पर सिमट जाएगी।

वोट प्रतिशत

एबीपी न्यूज़ नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक आप के वोटों में भारी उछाल आया है। आम आदमी पार्टी को 41 फीसदी वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी के खाते में 34 फीसदी वोट आ सकते हैं। कांग्रेस 15 फीसदी वोट लेने में ही कामयाब रही है। अन्य के खाते में 10 फीसदी वोट जाने के पूरे आसार हैं। यह एग्जिट पोल शाम छह बजे तक पूर्ण मतदान के बाद का है।

आगे देखिए क्या कहता है न्यूज नेशन का फाइनल सर्वे>>>

मोदी मैजिक पर भारी पड़ा केजरीवाल का धमाल

Exit poll line on delhi election

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल की बात करें तो इस सर्वे में भी आप का ही डंका बजता दिखाई दे रहा है। सर्वे में दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी को 41-45 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस पोल में किरण का जादू चलता दिखाई नहीं दे रहा है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी 23 से 27 सीटों तक ही अपना असर छोड़ने में कामयाब रही है।

कांग्रेस इस सर्वे में 1-3 सीटों पर ही कब्जा करती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि हर एक सर्वे में केजरीवाल का धमाल मोदी मैजिक पर भारी पड़ रहा है।

दांव पर मोदी की लोकप्रियता!

Exit poll line on delhi election

अपने आखिरी चरण में पहुंचते-पहुंचते किरण बेदी के आगमन के बावजूद दिल्ली का चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल के संग्राम में बदल गया।

दिल्ली के विधानसभा चुनाव को जहां आम आदमी पार्टी के ल‌िए आखिरी मौका माना जा रहा है, वहीं इसे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और भाजपा के आठ महीने के शासन पर जनता के फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि इन कयासों के घुमड़ते बादल के दस फरवरी की शाम तक छटने की उम्मीद है। क्योंकि लोकतंत्र में आखिरी फैसला जनता करती है और दस जनवरी को जनता का फैसला ईवीएम मशीन के खुलने के साथ ही बाहर आ जाएगा।

देश की राजनीति में बदलाव का संकेत!

Exit poll line on delhi election

शुरुआत में दिल्ली का चुनाव भी नरेंद्र मोदी के आकर्षक व्यक्तित्व और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कामयाब चुनावी रणनीति के पुराने अनुभव के चलते उनके पक्ष में ही जाता दिख रहा था।

हालांकि, आठ जनवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली चुनाव के लिए हुई नरेंद्र मोदी की पहली रैली के बाद से ही इस चुनाव ने देश के राजनीतिक आबोहवा में हो रहे बदलाव के संकेत देने शुरु कर दिए थे।

जल्द ही भाजपा विरोधियों से लेकर राजनीतिक विश्लेषकों तक ने इस चुनाव को मोदी के जादू और अमित शाह के इलेक्‍शन मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चुनौती कहना शुरु कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed