{"_id":"63ae9767765a597e000d32b9","slug":"exit-gate-will-be-closed-at-9-pm-on-december-31-at-rajiv-chowk-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नए साल पर दिल्ली मेट्रो का फैसला, राजीव चौक स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात नौ बजे बंद होंगे एग्जिट गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नए साल पर दिल्ली मेट्रो का फैसला, राजीव चौक स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात नौ बजे बंद होंगे एग्जिट गेट
Fri, 30 Dec 2022 01:16 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 30 Dec 2022 01:16 PM IST
सार
नए साल पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ कम करने के लिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
राजीव चौक
विस्तार
नए साल की पूर्व संध्या पर यात्रियों की भीड़भाड़ को कम करने के लिए शनिवार रात नौ बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली पुलिस की सलाह के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह निर्णय लिया है। हालांकि यात्रियों को आखिरी ट्रेन के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रवाना होने तक प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं, ताकि यात्रा में कोई असुविधा न हो। नए साल की पूर्वसंध्या पर कनॉट प्लेस में लोगों की भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन