{"_id":"5e1de70d8ebc3e4b1e5491f3","slug":"executioner-who-hangs-the-convicts-of-nirbhaya-may-remain-in-the-semi-open-jail-complex","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेमी ओपन जेल परिसर में रह सकता है निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाला जल्लाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमी ओपन जेल परिसर में रह सकता है निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाला जल्लाद
Tue, 14 Jan 2020 09:36 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने की पूरी तैयारी कर ली है। 20 जनवरी को जल्लाद पवन तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा। जल्लाद के रहने के इंतजाम जेल में ही किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो जल्लाद को तिहाड़ के सेमी ओपन जेल परिसर में रखा जाएगा। इसके लिए परिसर में बने एक क्वाटर को तैयार किया जा रहा है। रहने के दौरान जल्लाद के काम में किसी तरह की रूकावट न हो इसके लिए वहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश जेल विभाग से चार दोषियों को फांसी देने के लिए दो जल्लाद को भेजने की सिफारिश की थी। लेकिन उत्तर प्रदेश जेल विभाग ने तिहाड़ को सूचित किया है कि एक ही जल्लाद का इंतजाम हो पाया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने दो जल्लादों की मांग की थी ताकि फांसी की प्रक्रिया के दौरान अगर किसी तरह की कोई दिक्कत आती है तो दूसरे जल्लाद की सुविधा ली जा सके। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि निर्भया के चार दोषियों को एक ही जल्लाद फांसी पर लटकाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि जल्लाद 20 जनवरी को तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा। उसी दिन वह तिहाड़ के फांसी घर का मुआयना करेगा। फिर अगले दिन ठीक उसी समय वह डमी से फांसी का अभ्यास करेगा जिस समय निर्भया के दोषियों को फांसी देना निर्धारित किया गया है।
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
जल्लाद को मिलेगा 60 हजार रुपए मेहनताना
निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले जल्लाद को दिए जाने मेहनताना पर अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन जेल सूत्रों का कहना है कि यह रकम 60 हजार रुपये हो सकते हैं। अब तक तिहाड़ जेल में फांसी देने वाले जल्लादों को महज डेढ़ सौ रुपये दिए जाते थे। लेकिन अगर 60 हजार रुपये देने पर फैसला हो जाता है तो पहले की तुलना में यह काफी अधिक है।
निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले जल्लाद को दिए जाने मेहनताना पर अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन जेल सूत्रों का कहना है कि यह रकम 60 हजार रुपये हो सकते हैं। अब तक तिहाड़ जेल में फांसी देने वाले जल्लादों को महज डेढ़ सौ रुपये दिए जाते थे। लेकिन अगर 60 हजार रुपये देने पर फैसला हो जाता है तो पहले की तुलना में यह काफी अधिक है।
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी
- फोटो : Amar Ujala
जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा तिहाड़ जेल की ओर से जल्लाद को आने जाने का खर्च, रहने व खाने का इंतजाम भी करना होता है।