फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   exclusive bcci president questioned in sunanda pushkar case

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: सुनंदा पुष्कर मौत केस में बीसीसीआई अध्यक्ष व पदाधिकारियों से पूछताछ

Wed, 26 Oct 2016 01:13 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
exclusive bcci president questioned in sunanda pushkar case
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शशांक मनोहर बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। ईओडब्ल्यू की टीम कई बार मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय गई थी। बीसीसीआई पदाधिकारियों से कई दौर की पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूओ की टीम ने बीसीसीआई की कार्यप्रणाली और कोच्चि फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी व वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अधिकारी ने दावा किया है कि कोच्चि फ्रेंचाइजी को लेकर कुछ वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद ही प्रवर्तन निदेशालय को आगे की जांच सौंपी गई है।
इस मामले में दक्षिण जिले की एसआईटी के अलावा ईओडब्ल्यू द्वारा जांच करने की बात पहली बार सामने आई है।

सुनंदा की हत्या का आईपीएल से कनेक्‍शन की हो रही जांच

exclusive bcci president questioned in sunanda pushkar case
ईओडब्ल्यू की टीम आईपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी व सुनंदा पुष्कर की हिस्सेदारी को लेकर जांच कर रही थी। माना जा रहा है कि सुनंदा की हत्या के कारण आईपीएल में उनकी हिस्सेदारी को लेकर देखे जा रहे हैं।

सुनंदा की बात सामने आने के बाद शशि थरूर को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अन्य एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस ओर भी संकेत किया है कि इस मामले में कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों से भी पूछताछ की है।

ईओडब्ल्यू की टीम दक्षिण जिले की एसआईटी द्वारा की जा रही जांच पर नजर रखे हुए थी। ईओडब्ल्यू की टीम एसआईटी की हर बैठक में शामिल होती थी। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर दक्षिण दिल्ली के लीला होटल के एक कमरे में मृत मिली थी।

इसके एक वर्ष बाद दक्षिण जिले के सरोजनी नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दक्षिण जिले में मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed