फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy Case: CM Arvind Kejriwal Claims Most Of The CBI Officers Were Against Sisodia Arrest

Liquor Scam: केजरीवाल बोले- CBI के अधिकतर अफसर थे मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ, ऊपर से दबाव के चलते लिया फैसला

Mon, 27 Feb 2023 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Feb 2023 03:57 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे बताया गया है कि सीबीआई के ज्यादातर अफसर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। सभी मनीष का बहुत आदर करते हैं।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy Case: CM Arvind Kejriwal Claims Most Of The CBI Officers Were Against Sisodia Arrest
Arvind Kejriwal with Manish Sisodia and Satyendra Jain - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरी आम आदमी पार्टी उनके बचाव में आ गई है। आज पार्टी का पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एक बार फिर अपने शिक्षा मंत्री का बचाव किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे बताया गया है कि सीबीआई के ज्यादातर अफसर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। सभी मनीष का बहुत आदर करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन अपने राजनीतिक आकाओं के दबाव में उन्हें गिरफ्तारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल और मान ने सिसोदिया की पत्नी से रविवार को मिलकर बढ़ाया था ढांढस

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके घर पहुंचे। परिवार वालों को दोनों मुख्यमंत्री ने ढांढस दिया और कहा कि सिसोदिया सच्चे देशभक्त है। भगवान उनके साथ है। उनकी गिरफ्तारी देश की गंदी राजनीति की वजह से हुई।

मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मनीष सिसोदिया के परिवार से मिलकर आया हूं, उनकी धर्मपत्नी और माताजी से मिला। उनको भरोसा दिया कि हम सब उनके साथ हैं, मनीष एक सच्चे देशभक्त हैं और देश के लोगों और बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।

सिसोदिया की पत्नी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। मनीष ही उनका ख्याल रखते थे। देश को उनपर गर्व हैं। आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह है सब मिलकर उनकी पत्नी का ख्याल रखेंगे। भगवान उनके साथ हैं। वह बेकसूर हैं।



उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा। मनीष सिसोदिया को फर्जी और झूठे केस में फंसा कर गिरफ्तार किया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश के अंदर ईमानदार लोगों को जेल में डाला जा रहा है और जिन लोगों ने खरबों रुपये लूटने का काम किया है वह दोस्त बने है। इसका जवाब लोग ही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed