{"_id":"e70f01cf34bf3c808bd4596f819f57ed","slug":"exam-schedule-failed-in-government-schools-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बिगड़ा एग्जाम का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बिगड़ा एग्जाम का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में इस बार सेमेटिव एसेसमेंट-1 परीक्षा का शेड्यूल बिगड़ गया है। हर वर्ष सितंबर में होने वाले एग्जाम अब चार अक्तूबर से शुरू होंगे। जबकि पहले इसके लिए 13 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
इस तरह से एग्जाम निर्धारित तिथि से पहले कर दिया गया है। एग्जाम का शेड्यूल बिगड़ने को लेकर अधिकारी व स्कूल अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। प्रशासन एग्जाम चार अक्तूबर से करने के पीछे फूल वालों की सैर कार्यक्रम को बता रहा है। जबकि स्कूल सितंबर से अक्तूबर में एग्जाम खिसकने के पीछे पाठ्यक्रम पूरा न होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने 13 अक्तूबर से शुरू होने वाली सेमेटिव एसेसमेंट-1 की परीक्षा को फूल वालों की सैर के कारण चार अक्तूबर से शुरू करने का निर्णय लिया। स्कूलों में यह एग्जाम 21 अक्तूबर को समाप्त होंगे।
विज्ञापन
सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में चौथी से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए होने वाले इन एग्जाम की कॉमन डेटशीट भी जारी कर दी गई है। जबकि बीते सालों में यह एग्जाम सितंबर में शुरू होते आ रहे हैं। सरकारी स्कूल के शिक्षक बता रहे हैं कि पाठ्यक्रम पूरा न हो पाने के कारण ही इन्हें अक्तूबर तक खिसकाया गया
दरअसल सरकारी स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की कमी के कारण गेस्ट शिक्षक पढ़ाते हैं। इस बार गेस्ट शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया देर से शुरु हो सकी जिसके कारण अगस्त तक स्कूलों में पढ़ाई बाधित रही। जिसके कारण विभिन्न कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया।