फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex MLAs father and severn others sentanced to jail

चीनी घोटाला: पूर्व विधायक के पिता समेत आठ को कैद

Fri, 18 Jul 2014 01:05 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
ex MLAs father and severn others sentanced to jail

सरकारी चीनी के करीब दो करोड़ रुपये के घोटाले मामले में विशेष अदालत ने पूर्व कांग्रेसी विधायक के पिता समेत आठ लोगों को दोषी ठहराते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई है। दोषियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मामला दिल्ली सरकार के अधीन सोसायटी दिल्ली कंज्यूमर को-ऑपरेटिव होलसेल स्टोर में रखी चीनी की 13,000 से ज्यादा बोरियों के घोटाले से जुड़ा है।

तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश बीआर केडिया ने आठ आरोपियों को अमानत में खयानत, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए भगत सिंह चौधरी को तीन साल कैद और साढ़े 24 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दोषी पूर्व कांग्रेसी विधायक के पिता हैं।

विज्ञापन

विजय गोयल को तीन साल कैद, जुर्माना

ex MLAs father and severn others sentanced to jail

इसके अलावा अदालत ने महामाया ट्रांसपोर्ट कंपनी में साझेदार विजय गोयल को तीन साल कैद व आठ लाख जुर्माना, प्रदीप गोयल को तीन साल कैद व एक लाख जुर्माना, सुधा गोयल को तीन साल कैद व आठ लाख जुर्माना और सुमन गोयल को तीन साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत ने सोसाइटी के प्रबंधक सर्वजीत सिंह राणा, अध्यक्ष भगत सिंह चौधरी, सचिव जगत सिंह सिक्का को तीन साल कैद और दो-दो लाख रुपये जुर्माना और क्लर्क जितेंद्र सिंह को तीन साल कैद व पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अपील के लिए दी जमानत

ex MLAs father and severn others sentanced to jail

फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए अदालत ने सभी दोषियों को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके व एक जमानती की शर्त पर 16 अगस्त तक जमानत प्रदान की है। आरोपियों को 11 जुलाई को दोषी करार दिया गया था।

पेश मामले के अनुसार, सोसाइटी में 31 मई 2002 को आरसी मीणा ने प्रबंधक के तौर पर ज्वाइन किया था।

उन्हें सोसायटी के खातों में भारी गड़बड़ी नजर आई थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। जांच में पता चला कि महामाया ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयर हाउस से करीब 15324 कुंतल चीनी गायब हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed