{"_id":"823d2e5b43364fa5fd72026e98fc9b0b","slug":"ex-mla-s-nephew-started-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भतीजे ने टशन में किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के भतीजे ने टशन में किया फायर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 13 Jul 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-18 मार्केट में शुक्रवार देर रात पूर्व विधायक के भतीजे सुमित भाटी उर्फ सोनू ने टशन में हवाई फायर कर दिया।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सोनू और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनू के पास से पिस्टल की मैगजीन और चार कारतूस बरामद कर लिए। हालांकि फायरिंग में प्रयोग होने वाली पिस्टल नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक दादरी के पूर्व विधायकका भतीजा सुमित चार दोस्तों के साथ शुक्रवार रात करीब दो बजे मर्सडीज कार से सेक्टर-18 मार्केट स्थित ट्वेंटी फोर एंड सेवन स्टोर पहुंचे।
विज्ञापन
बताया गया है कि यह जनरल स्टोर रात भर खुला रहता है। आरोप है कि वहीं पर खडे़ सोनू ने हवाई फायर कर दिया। अचानक हुए फायर से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
के पर पहुंची पुलिस ने सोनू और इसके दो दोस्तों को पकड़ लिया, जबकि सनी समेत दो दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने सोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट में, जबकि पकड़े गए दोस्तों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
शनिवार को कोर्ट में तीनों को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिस हथियार से फायर किया गया, वह लाइसेंसी है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।