फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex bjp leader jaswant singh admitted in icu

कोमा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह

Fri, 08 Aug 2014 06:37 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
ex bjp leader jaswant singh admitted in icu

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की हालत बेहद नाजुक है। गुरूवार की रात घर में फिसल कर गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई जिसके बाद उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पांच बजे उनका एक ऑपरेशन भी किया गया। अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य के बारे में मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। बुलेटिन में यह जानकारी दी गई कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
विज्ञापन


जसवंत सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। उनके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उनका हाल लेने अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत को लेकर भाजपा भी टेंशन में

ex bjp leader jaswant singh admitted in icu

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के अस्पताल में भर्ती होने और हालत गंभीर होने की खबर से उनके पुराने घर यानी भाजपा में भी चिंता का माहौल दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे मानवेंद्र सिंह को फोन करके उनके स्वास्‍थ्य की जानकारी ली।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी जसवंत सिंह से मिलने आरआर अस्पताल पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आडवाणी ने जसवंत के बारे में डॉक्‍टरों से भी बातचीत की।

बता दें कि जसवंत सिंह लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा से अलग हो गए थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें सामने आती रही हैं।

घर में ही गिरे थे

ex bjp leader jaswant singh admitted in icu

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को गुरुवार रात आरआर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह गुरुवार रात अपने घर में बाथरूम जाते समय फिसल कर गिर गए थे।

गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं जिसके बादी उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार अभी उनकी स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डॉक्टर नहीं कर रहे कोई टिप्पणी

ex bjp leader jaswant singh admitted in icu

दिल्ली के धौला कुआं स्थित आरआर अस्‍पताल के सूत्रों की मानें तो देर रात जब जसवंत सिंह को भर्ती कराया गया तभी उनकी हालत बहुत नाजुक थी।

अस्पताल के डॉक्टर उन पर पूरी नजर रखे हुए हैं। पूर्व भाजपा नेता की हालत के बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी करने से डॉक्टर बच रहे हैं।

कौन-कौन पहुंचा देखने

ex bjp leader jaswant singh admitted in icu

लालकृष्‍ण आडवाणी, शरद पवार, एनके सिंह, जय सिंह, वी श्रीनिवास (संयुक्त सचिव), शत्रुघ्न सिन्हा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, शाहनवाज हुसैन, डॉ. हर्षवर्धन, डीसीपी सुमन गोयल, राज्यवर्धन राठौर, अमर सिंह और जयाप्रदा, राहुल गांधी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed