फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EWS/Freeship Admission: Allotment done through computerized draw, message sent via SMS

ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप प्रवेश : कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से हुआ आवंटन, एसएमएस पर भेजा संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
एक से आठ अक्तूबर तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन, 31 तक दाखिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दूसरी कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और फ्रीशिप श्रेणी के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को इसके लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ आयोजित कर सीटों का आवंटन हुआ है। शिक्षा निदेशालय ने 10 सितंबर के परिपत्र के आधार पर दाखिले के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
सफल अभ्यर्थियों को 24 घंटे के भीतर उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये आवंटित स्कूल और दस्तावेज सत्यापन केंद्र की जानकारी दी जाएगी। परिणाम शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप एडमिशन 2025-26 मॉड्यूल में उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि डालकर स्कूल आवंटन की जानकारी देख सकते हैं। यदि स्कूल आवंटित हुआ तो स्कूल का नाम और सत्यापन केंद्र का पता दिखेगा। अगर चयन नहीं हुआ तो हमें खेद है कि आपका चयन लॉटरी में नहीं हुआ का संदेश आएगा। वहीं, गलत जानकारी डालने पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने का संदेश दिखेगा।
विज्ञापन


सफल अभ्यर्थियों को एक से आठ अक्तूबर तक सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित दस्तावेज सत्यापन केंद्रों पर पहुंचना होगा। स्कूलों को उप-समिति की ओर से अनुशंसित अभ्यर्थियों को 31 अक्तूबर तक प्रवेश देना होगा। यदि अभ्यर्थी इस तिथि तक स्कूल में रिपोर्ट नहीं करता तो उसका प्रवेश रद्द होगा। ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप छात्रों से कोई शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्कूलों को प्रवेश के एक सप्ताह के भीतर मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और लेखन सामग्री देनी होगी। स्कूलों को सभी अभिभावकों के लिए परिचय सत्र आयोजित करने की सलाह दी गई है। आवंटित स्कूल में किसी भी स्थिति में बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफल अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के दो प्रिंटआउट, स्कूल आवंटन पर्ची की दो प्रतियां, बच्चे की दो फोटो, बच्चे के आधार कार्ड की दो प्रतियां (अनिवार्य नहीं), माता-पिता या कानूनी अभिभावक के आधार कार्ड की दो प्रतियां, कानूनी अभिभावक के दस्तावेज की दो स्व-सत्यापित प्रतियां (यदि लागू हो), जन्म तिथि प्रमाण की दो स्व-सत्यापित प्रतियां, आवासीय प्रमाण की दो स्व-सत्यापित प्रतियां, वैध आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड (खाद्य सुरक्षा कार्ड धारक) की दो स्व-सत्यापित प्रतियां और पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (एसएलसी) की प्रति साथ लानी होगी। माता-पिता को मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। यदि अभ्यर्थी निर्धारित समय में सत्यापन के लिए नहीं पहुंचते या जाली/गलत दस्तावेज पाए जाते हैं तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed