{"_id":"5e5afe928ebc3ef3e87ef29a","slug":"everything-burnt-in-the-fire-of-delhi-violence-victims-dependent-on-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा की आग में सब कुछ खाक, रिश्तेदारों पर निर्भर हुए पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा की आग में सब कुछ खाक, रिश्तेदारों पर निर्भर हुए पीड़ित
Sun, 01 Mar 2020 05:45 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित अफरीना ने बताया अपने मकान के जल जाने का दर्द
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में उपद्रवियों ने लोगों के घरों पर इस कदर कहर बरपाया है कि वे हिंसा की आग में अपना सब कुछ खो चुके है। न घर बचा न सामान। यही कारण है कि यहां के प्रभावित लोग अपने रिश्तेदारों पर निर्भर हैं। कुछ इसी तरह के हालात खजूरी खास की गली नंबर पांच की है। उपद्रवियों ने पूरी गली को ही आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अफरीना ने बताया कि उपद्रवियों ने पहले घर में घुसकर लूटपाट की। इसके बाद पेट्रोल डालकर घर को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं जलते हुए घर में गैस सिलिंडर को भी फेंक दिया। हादसे के वक्त हम लोग घर की छत पर अपनी जान की दुआ कर रहे थे।
विज्ञापन
अब हमारे पास कुछ नहीं बचा है। घर में एक दाना भी नहीं है, सोने के लिए बिस्तर नहीं है। घर में कुछ नहीं बचा है। पूरा घर जलकर राख हो गया है। ऐसे में हम लोग रिश्तेदारों पर निर्भर हो गए हैं। वहीं, मूंगा नगर की गली नंबर आठ में रहने वाली रिहाना ने बताया कि उपद्रवियों ने घर में तोड़फोड़ कर सारा सामान नाले में फेंक दिया। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। इस वजह से पास के रिश्तेदार मामा के यहां पूरा परिवार रहने जा रहें हैं।
विज्ञापन