फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every fifth person who dies of corona suffers from second disease

कोरोना से जान गंवाने वाला हर पांचवां व्यक्ति पहले से दूसरी बीमारी से ग्रस्त

Thu, 22 Oct 2020 11:12 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2020 11:12 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग के ऑडिट में खुलासा
  • निमोनिया के चलते भी लोगों की मौत 

विज्ञापन
Every fifth person who dies of corona suffers from second disease
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी में अब तक कोरोना वायरस से लगभग छह हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से हर पांचवां मरीज कोरोना की चपेट में आने से पहले दूसरी बीमारी से ग्रस्त था। जानकारी के अनुसार दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए ऑडिट में यह पता चला है कि संक्रमण से मरने वाले हर पांच में से एक व्यक्ति को डायबिटीज और हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। 
विज्ञापन


वहीं, निमोनिया के चलते भी लोगों की मौत हुई है। आरटीआई के जरिये मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है, उनमें 55 फीसदी ऐसे थे जिन्हें पहले से कोई न कोई बीमारी थी। 1 मार्च से 30 सितंबर के बीच दम तोड़ने वाले 5,509 में से 1,086 लोग मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। वहीं, 989 मरीज निमोनिया से पीड़ित थे। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों में 66 फीसदी पुरुष हैं। 51 से 70 वर्ष की आयु के सर्वाधिक 2697 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed