सम-विषम: सोमवार को कड़ी परीक्षा, ऑटो चालकों ने दी हड़ताल की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सम-विषम वाहन फॉर्मूले की सोमवार को होने वाली कठिन परीक्षा के बीच दिल्ली सरकार को ऑटो-टैक्सी संगठनों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। ऑटो-टैक्सी संगठन के अगुवा राजेंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि 14 मार्च को परिवहन मंत्री के साथ बैठक में जो वादे किए गए थे, उसे सरकार ने पूरा नहीं किया है। हड़ताल की सूचना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री को भेजने का दावा हड़ताल करने वाले संगठन के नेता कर रहे हैं।
दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ व दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी कहते हैं कि ऑटो-टैक्सी चालकों का रोजगार छिन रहा है। ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।
नियमों के खिलाफ चल रही सेवा पर सरकार ने रोक लगाने व कार्रवाई करने का वादा 14 मार्च को यूनियन सदस्यों के साथ किया था। लेकिन उस दिशा में सरकार ने कुछ नहीं किया। यही वजह है कि हमने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
सम-विषम लागू और ऑटो-परमिट नहीं किया जारी
सोनी का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 अप्रैल और फिर 15 अप्रैल को ई-मेल करके समस्याओं के समाधान की मांग की। ऑटो संगठनों का कहना है कि सरकार कार फ्री डे और सम-विषम फॉर्मूला लागू कर रही है, लेकिन ऑटो परमिट जारी नहीं कर रही है।
दस हजार ऑटो रिक्शा के परमिट जारी करने थे जिसमें कइयों ने ऑटो रिक्शा के पैसे भी जमा करा दिए हैं। अभी तक सरकार ने नए परमिट जारी करने का काम शुरू नहीं किया।
सोनी का कहना है कि पूर्वांचल ऑटो रिक्शा चालक परिवार ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। तो वहीं रेलवे स्टेशनों के ऑटो टैक्सी संगठन भी मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। पिछले हफ्ते भी ऑटो टैक्सी संगठनों से जुड़े एक तपके ने राजघाट पर विरोध प्रदर्शन किया था।