फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even-odd: despite the Rebate CJ reached sc by car pool

छूट के बाद भी कार पूल कर SC पहुंचे चीफ जस्टिस

Tue, 05 Jan 2016 12:57 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
Even-odd: despite the Rebate CJ reached sc by car pool

भारत के प्रधान न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर ने केजरीवाल सरकार की पहल सम-विषम फार्मूले का समर्थन करते हुए सोमवार को कार पूल कर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


सम-विषम फार्मूले से छूट के बावजूद प्रधान न्यायाधीश अपने साथी जज एके सिकरी के साथ उनकी कार में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने पहले ही कहा था कि अगर दिल्ली सरकार सम-विषम फार्मूले को लेकर आगे बढ़ना चाहती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि वह भी कार पूल करेंगे। अपने शब्दों पर कायम रहते हुए प्रधान न्यायाधीश सोमवार को न्यायमूर्ति एकेसिकरी की कार में बैठ कर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा पहली बार जब प्रधान न्यायाधीश ने छोड़ी अपनी कार

Even-odd: despite the Rebate CJ reached sc by car pool

संभवत: ऐसा पहली बार है जब प्रधान न्यायाधीश अपनी कार को छोड़ अपने साथी जज की कार से सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हों।

प्रधान न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को सम-विषम फार्मूले के दायरे से अलग रखा गया है, बावजूद इसके प्रधान न्यायाधीश ने दिल्ली के आम नागरिक की तरह इस फार्मूले को समर्थन करते हुए साथी जज की कार से कोर्ट पहुंचे।


गत 15 दिसंबर को दिल्ली में प्रदूषण से संबंधित सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सम-विषम फार्मूले के बारे में कहा था कि उन्हें नहीं पता यह कितना कारगर होगा।

आप लागू कीजिए हम और साथी जज इसका पालन करेंगे

Even-odd: despite the Rebate CJ reached sc by car pool

पीठ ने दिल्ली सरकार से कहा कि अगर आपको लगता है कि इस फार्मूले से प्रदूषण पर लगाम लगेगा, तो बेशक कीजिए। प्रधान न्यायाधीश ने यह भी कहा था कि आप इसे लागू करेंगे तो हम और हमारे साथी जज भी इसका पालन करेंगे।


इसके अलावा राजधानी की अदालतों के जज व वकील भी पर्यावरण को बचाने की मुहिम से जुड़ गए हैं। जिला अदालतों के कई जज साइकिल से कोर्ट पहुंच रहे हैं।

उनका कहना है कि परेशानी जरूर है, लेकिन अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए परेशानी तो उठानी ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed