सम-विषम में ना हो कोई दिक्कत इसलिए पड़ोसी राज्यों से मांगा सहयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में 15-30 अप्रैल तक सम-विषम दोबारा लागू करने में दिक्कतें ना आए, इसके लिए दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से सहयोग मांगा है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने पड़ोसी राज्यों के परिवहन मंत्री और उत्तराखंड के राज्यपाल को पत्र लिखा है। उनसे अभियान के विषय में जागरूकता प्रचार करने का अनुरोध किया है।
गोपाल राय ने यूपी के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, हरियाणा के परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा, राजस्थान के परिवहन मंत्री यूनुस खान, पंजाब के परिवहन मंत्री अजित सिंह कोहर, हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली और उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल को पत्र लिखा है।
इसमें कहा है कि पिछली बार सम-विषम के दौरान पड़ोसी राज्यों से कई लोग कार से दिल्ली पहुंच रहे थे। जो राज्य में प्रवेश करते थे, उनका चालान किया जाता था। उनके पास इस फार्मूले की जानकारी नहीं होती थी।
उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपने राज्य में इस योजना का प्रचार करें
उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपने राज्य में इस योजना का प्रचार करें। लोगों को बताया जाए कि 15-30 अप्रैल के बीच दिल्ली में तारीख के हिसाब से वाहन को प्रवेश मिलेगा। मसलन, सम तारीख को सम नंबर और विषम तारीख को विषम नंबर के वाहनों के चलने की छूट रहेगी।
नियम तोड़ने वाले वाहन पर 2 हजार रुपये जुर्माना प्रावधान है। परिहवन मंत्री ने यह भी कहा है कि भारी डीजल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने को लेकर सीमाएं तय हैं।
भारी डीजल वाहन वालों को इस तरह का प्लान दें कि दूसरे राज्य में आवागमन करते समय दिल्ली में प्रवेश करने से बचें।