{"_id":"b64cab3d6bd5993e62bf4dd02662af03","slug":"even-after-minister-announcement-city-bus-not-started-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां किसी को नहीं है मंत्री के आदेश का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां किसी को नहीं है मंत्री के आदेश का डर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Jul 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव सिटी बस में पास को लेकर मंत्री की घोषणा पर चार दिन बाद भी अमल नहीं हो पाया है। रोडवेज विभाग मंत्री के मौखिक आदेशों को गंभीरता से लेने के कतई मूड़ में नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारियों का साफ कहना है कि जब तक उच्चाधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई निर्देश नहीं आते, इस दिशा में काम शुरू नहीं किया जा सकता।
बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने गुड़गांव सहित फरीदाबाद और पंचकूला में संचालित सिटी बसों में पास सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने साफ कहा था कि सेवा तत्काल प्रभावी होगी।
विज्ञापन
घोषणा के वक्त मौजूद रहीं डिपो की महाप्रबंधक अंजू चौधरी ने ‘अमर उजाला’ के सवाल के जवाब में स्पष्ट किया था कि शुक्रवार से सिटी बस पास के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
डिपो में पास ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर साफ कहा कि मौखिक आदेशों को तत्काल लागू नहीं किया जाता। रोडवेज ही नहीं किसी भी विभाग का एक नियम है।
हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोग सेवा के तहत पास बनवाने डिपो में आए हैं, लेकिन उन्हें कुछ दिन का समय देकर इस बारे में समझा दिया गया है। उम्मीद है कि इस सप्ताह विभाग के आदेश मिल जाएंगे।