फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   even after disqualifying of students their parents ask admission under right to education

अयोग्य होने पर भी पैरेंट्स ने बच्चों के लिए आरटीई के तहत मांगा एडमिशन

Wed, 27 Jun 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 27 Jun 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
even after disqualifying of students their parents ask admission under right to education

ग्रेटर नोएडा में काफी अभिभावकों ने अपात्र होने के बावजूद भी आरटीई के तहत अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया। इसका खुलासा शिक्षा विभाग की जांच में हुआ। जांच के दौरान कुल 2461 में से 473 आवेदनों को अपात्र होने पर निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


निजी स्कूल आरटीई के तहत गरीब बच्चों का दाखिला करने में आनाकानी कर रहे थे।  जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से दाखिले कराने की व्यवस्था की।  विभाग ने आरटीई के तहत अभिभावकों से आवेदन मांगे थे। ताकि, निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का दाखिला कराया जा सके।
विज्ञापन


तीन चरण में कुल 2461 बच्चों के आवेदन आए। जबकि पहले दो चरण में कुल 1494 आवेदन आए। उनकी जांच की गई। जांच के बाद 1321 बच्चों का दाखिला विभिन्न स्कूलों में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, बाकी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं तीसरे चरण में 967 आवेदन आए हैं। इनमें से 300 को निरस्त कर दिया गया है। बाकी 667 आवेदनों के दाखिले लॉटरी के माध्यम से विभिन्न स्कूलों में कराए जाएंगे।

दाखिले के लिए लगाए फर्जी प्रमाणपत्र

even after disqualifying of students their parents ask admission under right to education
शिक्षा का अधिकार
आरटीई के तहत आए आवेदनों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। काफी अभिभावकों ने दाखिला करवाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र तक लगाए थे। इसका पता चलने पर विभाग ने आवेदन को निरस्त कर दिया और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। ताकि, गलत आय प्रमाण पत्र जारी करने वालों भी कार्रवाई हो सके। इसके अलावा आधार कार्डों में जन्मतिथि सहीं नहीं होना भी आवेदन निरस्त करने का मुख्य कारण रहा।
     
तीन साल में सबसे अधिक दाखिले
आरटीई के तहत इस साल सबसे अधिक दाखिले हो चुके है। अभी तक 1321 दाखिले हो चुके है। जबकि, तीसरे चरण के दाखिले होने के बाद यह संख्या 1988 तक पहुंचने की उम्मीद है। वर्ष 2017-18 में आरटीई के तहत 1110 दाखिले कराए गए थे। वहीं वर्ष 2016-17 में आरटीई के तहत मात्र 105 दाखिले हुए थे।
     
वर्ष 2018-19 सत्र में आरटीई से जुड़े आंकड़े
पहला चरण:
कुल आवेदन-603
निरस्त आवेदन-5      
कुल दाखिला-598      
   
दूसरा चरण:       
कुल आवेदन-891      
निरस्त आवेदन-168      
कुल दाखिला-723      
  
तीसरा चरण:      
कुल आवेदन-967      
निरस्त आवेदन-300      
कुल दाखिले-667 (होने है अभी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed