फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eunuch beaten by people in faridabad

Faridabad: बधाई मांगने गई किन्नर को बंधक बनाकर पीटा, बहरूपिया बताकर लोगों ने शुरू की थी मारपीट

Thu, 13 Jul 2023 11:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Jul 2023 11:31 PM IST
सार

घटना के बाद स्थानीय किन्नरों को भी बुलाया गया। जिसपर उन्होंने उसे अपने ग्रुप का होने से इनकार कर दिया। पुलिस में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Eunuch beaten by people in faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद में सावन के महीने में बधाई मांगने गई एक किन्नर को लोगों ने नकली किन्नर कहकर बंधक बनाकर पीट दिया। किसी तरह सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली खजूरी खास निवासी किन्नर सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा वह अपने साथियों के साथ सेक्टर-9 में सावन की बधाई मांग रही थी। इसी दौरान एक घर के लोगों ने उसे नकली किन्नर और चोर कहकर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर में ही बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे। किसी तरह पीड़िता के साथियों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर गई और पीड़िता को आजाद कराया। 
विज्ञापन


मौके पर स्थानीय किन्नरों को भी बुलाया गया। जिसपर उन्होंने उसे अपने ग्रुप का होने से इनकार कर दिया। पुलिस में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सेक्टर सात थाना पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed