{"_id":"576ee6d74f1c1bc379b47f87","slug":"esma-against-the-display-burnt-copies-of-the-orders-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार के आदेशों की प्रतियां भी जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार के आदेशों की प्रतियां भी जलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर 29-30 जून की हड़ताल के मद्देनजर सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने के विरोध में सभी विभागों की यूनियन ने एकजुट होकर बीके चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं सरकार के आदेशों की प्रतियां भी जलाई गईं।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार यह कानून लगाकर भी बिजली कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोक नहीं पाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो एस्मा के बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान कर्मचारी नीलम चौक से जुलूस की शक्ल में बीके चौक पहुंचे और सरकार के कदम को गैरकानूनी बताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में नगर निगम, हुडा, पर्यटन, रोडवेज, वन, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के कर्मचारी शामिल थे। वहीं एटक ने भी एस्मा लगाए जाने का विरोध किया है और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। एटक के प्रदेश महासचिव बेचू गिरी ने कहा कि सरकार एस्मा लगाकर कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है, इसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।