{"_id":"5e95a69b8ebc3e76a20927cc","slug":"esic-mobile-app-will-give-library-facility-to-help-mbbs-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी के मोबाइल एप पर मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा, एमबीबीएस के विद्यार्थियों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआईसी के मोबाइल एप पर मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा, एमबीबीएस के विद्यार्थियों को मिलेगी मदद
Wed, 15 Apr 2020 09:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी
धनंजय चौहान, अमर उजाला, फरीदाबाद
धनंजय चौहान, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। इससे शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। जिसका विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ने अपने ई-संसाधनों की प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एडुमार्शल मोबाइल एप में ई-लाइब्रेरी की शुरुआत की है।
विज्ञापन
इस पर विद्यार्थी करीब छह हजार पुस्तकों को घर बैठे पढ़ सकेंगे। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि टेस्टिंग का काम जारी है, जल्द ही विद्यार्थियों का इसका लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के करीब पांच सौ विद्यार्थी हैं। वर्तमान में लॉकडाउन के कारण कॉलेज बंद है। इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर भी पढ़ रहा है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए एडुमार्शल मोबाइल एप की शुरुआत की गई है। इससे कॉलेज के प्रोफेसर, छात्रों और उनके अभिभावकों को जोड़ा गया है। इस एप जरिए अभिभावक घर बैठे ही फीस का भी भुगतान कर सकेंगे।
कॉलेज में ऑनलाइन क्लॉसेज के लिए एडुमार्शल मोबाइल एप की शुरुआत की गई है। इसे पंड़ित बीडी शर्मा विश्वविद्यालय के लिंक से भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों को इसमें ई-लाईब्रेरी का भी ऑप्शन मिलेगा। इसमें करीब छह हजार पुस्तकों को जोड़ा गया है। टेस्टिंग का काम जारी है। एक सप्ताह में यह पूरी तरह काम करना शुरु कर देगा।- डॉ. अनिल पांडे, रजिस्ट्रार, ईएसआईसी मेडिकल कालेज