फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ESI hospital in faridabad to be start soon

खुशखबरी जल्द शुरू होगा ESI मे़डिकल कॉलेज

Tue, 15 Apr 2014 02:48 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 15 Apr 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
ESI hospital in faridabad to be start soon

फरीदाबाद में एनएच-तीन स्थित ईएसआई कॉलेज कम अस्पताल पर निर्भर हजारों बीमांकित व्यक्तियों को अगस्त से सेवा मिल सकती है।

विज्ञापन


कॉलेज शुरू करने के लिए 46 टीचर, 17 ट्यूटर, 24 जूनियर, 24 सीनियर डॉक्टर और 150 स्टाफ नर्स होने चाहिए। वर्तमान में इन सभी की कमी है। इनकी भर्ती प्रक्रिया कॉरपोरेशन ने तेज कर दी है।

अब तक 11 सीनियर रेजीडेंट और 15 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर रख लिए गए हैं। पैरामेडिकल स्टाफ के लिए कॉरपोरेशन ने तीन ठेकेदारों से कहा है।

जरूरी मशीनें लाने की प्रक्रिया आचार संहिता के कारण लटकी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद लगभग 150 करोड़ रुपये की मशीनें आएंगी।

यह भी पढ़ें: एमसीडी के मुख्यालय सिविक सेंटर उड़ाने की धमकी
विज्ञापन


एमएस डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि करीब 70 फीसदी कंस्ट्रक्शन का काम पूरा है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगस्त 2014 में कॉलेज और उससे पहले अस्पताल शुरू होने से लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे शुरू करने के लिए अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने निरीक्षण करना था लेकिन कर्मियों की संख्या में कमी को देखते हुए कॉरपोरेशन ने एमसीआई से दो माह का समय मांगा हुआ है। इसी समय में सारा काम पूरा किया जाएगा।

तीन डेडलाइन हो चुकी है मिस:
कॉलेज और अस्पताल जून 2012 में शुरू होना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कर्मचारियों की कमी, अधूरी बिल्डिंग आदि के चलते सितंबर 2013 में मौका दिया गया। इसके बाद भी कमियां जस की तस रहीं। जिस पर दिसंबर 2013 तक अस्पताल शुरू करने की बात कही गई। यह तिथि फिर बढ़ कर अगस्त 2014 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed