{"_id":"4c5e28829deb2df437f96b27d6332efe","slug":"escort-hospital-may-opt-out-from-esi-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ESI पैनल से हट सकता है एस्कॉर्ट्स अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ESI पैनल से हट सकता है एस्कॉर्ट्स अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनएच-तीन ईएसआई अस्पताल आने वाले मरीजों की परेशानी एक अप्रैल से बढ़ने वाली है। इसके पैनल से एस्कॉर्ट्स अस्पताल अपनी सेवाएं वापस लेने जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए एक पत्र स्टेट मेडिकल कमिश्नर को लिखा है।
विज्ञापन
एनएच-तीन अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। जिस कारण गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को एस्कॉर्ट अस्पताल में भेज दिया जाता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस रेट पर ईएसआई कारपोरेशन अपने मरीजों का इलाज करवा रहा है। उसे लेकर ग्रुप असहमत है। जिसे लेकर पिछले काफी समय से दोनों पक्षों के बीच बात चल रही थी। लेकिन बीच का रास्ता न निकलता देख एस्कॉर्ट्स ग्रुप ने एक पत्र लिखकर पैनल से हटने की बात कही है।
विज्ञापन
इस बारे में स्टेट मेडिकल कमिश्नर डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि पत्र को आला अधिकारियों और मुख्यालय को भेज दिया गया है। अधिकारियों के स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन