{"_id":"698f2a3f87b3b5a8de0350e5","slug":"escalators-on-the-foot-overbridge-near-rml-hospital-reopened-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-123998-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल के पास फुट ओवर ब्रिज पर एस्केलेटर फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल के पास फुट ओवर ब्रिज पर एस्केलेटर फिर शुरू
विज्ञापन
- अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मरीजों और आम लोगों की सुविधा के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने फुट ओवर ब्रिज पर एस्केलेटर का नवीनीकरण कर उन्हें दोबारा शुरू कर दिया है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। एस्केलेटर का उद्घाटन एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा और उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने किया। इस दौरान परिषद के अन्य सदस्य और अधिकारी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि आरएमएल अस्पताल और मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड के पास स्थित फुट ओवर ब्रिज पर लगे एस्केलेटर लंबे समय से तकनीकी कारणों से बंद थे। अब उन्हें पूरी तरह ठीक कर चालू कर दिया गया है। यह एस्केलेटर रोज सुबह 8 से रात 8 बजे तक संचालित होंगे। एनडीएमसी के अनुसार, क्षेत्र में 22 एस्केलेटर हैं, जिनमें से अधिकतर चालू हैं। जो एस्केलेटर अभी बंद हैं, उन्हें भी अगले चार से पांच महीनों में शुरू कर दिया जाएगा। एस्केलेटर के रखरखाव और सुरक्षा के लिए विशेष स्टाफ और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। भविष्य में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए रखरखाव का जिम्मा बाहरी एजेंसी को सौंपा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज व्यस्त सड़क को सुरक्षित तरीके से पार करने का बेहतर विकल्प है। एस्केलेटर चालू होने से खासकर बुजुर्गों, मरीजों और दिव्यांगजनों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में आसानी होगी।