{"_id":"584461ff4f1c1bde21a865bb","slug":"escalator-began-to-reverse-on-metro-station-four-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उल्टा चलने लगा एस्केलेटर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उल्टा चलने लगा एस्केलेटर, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:35 AM IST
सार
राजीव चौक स्टेशन पर हादसा
घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर एफ ब्लॉक की ओर बाहर निकालने वाली एक स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) अचानक उल्टी चलने लगी। इसके चलते उस पर सवार लोगों में से चार लोग घायल हो गए। इनमेें एक महिला और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
घायलों को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएमआरसी प्रबंधन ने भी इस गड़बड़ी को लेकर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे लगभग 25 यात्री मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-6 से बाहर जाने वाले रास्ते पर लगी स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) पर सवार होकर बाहर निकल रहे थे। स्वचालित सीढ़ी अचानक उल्टी दिशा में चलने लगी। उस पर सवार लोग गिर पड़े।
विज्ञापन
इनमें शाहदरा निवासी मीनाक्षी, मयूर विहार निवासी जी. राय (60), विवेक विहार निवासी जितेंद्र (17) और टिगरी कलां निवासी आकाश घायल हो गए। पीसीआर वैन घायलों को अस्पताल ले गई। मीनाक्षी को नाक में चोट आई है, उन्हें टांके भी लगे हैं।
डीएमआरसी प्रबंधन ने कहा है कि हादसा तकनीकी खामियों की वजह से हुआ है। राजीव चौक के स्वचालित सीढ़ी नंबर 70 पर यह हादसा हुआ। जिस कंपनी के पास इसके रखरखाव का जिम्मा है, उसकी जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
डीएमआरसी प्रबंधन ने कहा है कि हादसा तकनीकी खामियों की वजह से हुआ है। राजीव चौक के स्वचालित सीढ़ी नंबर 70 पर यह हादसा हुआ। जिस कंपनी के पास इसके रखरखाव का जिम्मा है, उसकी जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।