फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Equivalent to the wrestling final bout of wrestler pinto and Arjun

फाइनल कुश्ती में पहलवान पिंटू-अर्जुन का मुकाबला बराबर

Wed, 03 Sep 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Sep 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
Equivalent to the wrestling final bout of wrestler pinto and Arjun

शाहपुर बम्हैटा स्थित कुश्ती अखाड़ा में बुधवार को प्राचीन विशाल कुश्ती दंगल की धूम रही। दंगल में प्रदेशभर से आए भारत केसरी, इंटरनेशनल और नेशनल पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का नायाब प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पहलवानों ने अपनी तकनीक से कई नामी पहलवानों को चित कर दिया। फाइनल कुश्ती में बम्हैटा के पिंटू पहलवान और सर्फाबाद के पहलवान अर्जुन के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों को संयुक्त रूप में 25000-25000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले, इंटरनेशनल कोच बिलाद अमीर, अर्जुन अवार्डी इंटरनेशनल पहलवान नरसिंह यादव, अर्जुन अवार्डी इंटरनेशनल पहलवान सुनील राणा और इंटरनेशनल पहलवान संदीप यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर युवा पहलवानों से लेकर सीनियर पहलवानों की कुश्ती ने दंगल का रोमांच बढ़ा दिया। शाहपुर बम्हैटा सहित आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे लोगों ने पहलवानों का तालियों से उत्साह बढ़ाया।

बीच दंगल में तेज बारिश के चलते देर शाम हुई फाइनल कुश्ती में मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल संचालक सीनियर पहलवान विजयपाल ने कहा कि युवा पहलवानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दंगल का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य संचालक जयवीर पहलवान, जगदीश खलीफा, सिकंदर यादव, सत्तन पहलवान सहित तमाम लोग मौजूद थे।

कुश्ती के महारथियों ने दिए पहलवानों को टिप्स
1. इंटरनेशनल रेसलिंग कोच बिलाद अमीर ने कहा कि कुश्ती तकनीक और ताकत का खेल है। पहलवानों को सबसे पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। भारतीय खिलाड़ियों में प्रतिभा का भंडार है, जरूरत बस उन्हें प्रोत्साहन के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं देने की है।

2. अर्जुन अवार्डी व 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल पहलवान नरसिंह पंचम यादव ने बताया कि रेसलिंग में नियमित प्रैक्टिस, तकनीक और खानपान पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है। युवा पहलवान फोकस होकर निरंतर मेहनत करेंगे, तो उसका रिजल्ट जरूर मिलेगा।

3. अर्जुन अवार्डी और एशियन गेम्स 2010 में ब्रॉंज मेडलिस्ट इंटरनेशनल खिलाड़ी सुनील राणा ने कहा कि कुश्ती में युवा पहलवानों के लिए अपार संभावनाएं हैं। देश के कई पहलवान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सही तकनीक के साथ निरंतर की गई प्रैक्टिस से मुकाम हासिल किया जा सकता है।


4. वर्ल्ड चैंपियनशिप 2013 में ब्रॉंज मेडलिस्ट इंटनेशनल पहलवान संदीप यादव ने बताया कि युवा पहलवान अपने गुरुओं और कोच का सम्मान करें। उनकी सिखाई बातों को ध्यान में रखें। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाने वाली कुश्ती के पैटर्न और फिटनेस लेवल के अनुसार खुद को तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed