फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   epca says grap to be implemented from november 1 in delhi situation do not control odd even may come

दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-इवन, वायु प्रदूषण से मिलेगी राहत

Tue, 30 Oct 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
epca says grap to be implemented from november 1 in delhi situation do not control odd even may come
गाजियाबाद में सबसे ज्यादा रहा प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के साथ ही हवा की धीमी पड़ी रफ्तार भी इस प्रदूषण की मुख्य वजहें हैं। ऐसे में प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए बनाया गया प्राधिकरण ईपीसीए यानी पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण के चेयरमैन भूरेलाल ने कहा है कि 1 नवंबर से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होगा।
विज्ञापन


दरअसल प्रदूषण की स्थिति ये है कि मंगलवार को भी यह 'बेहद गंभीर' स्तर पर पहुंच गया। इसी के मद्देनजर ईपीसीए ने कहा कि 1 नवंबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम लागू होगा। हमें उम्मीद है कि हालात में सुधार होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो निजी वाहनों को सड़क पर उतरने से रोक दिया जाएगा और सिर्फ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का ही उपयोग होगा।
विज्ञापन


इस तरह यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली में सम-विषम(ऑड-इवन) व्यवस्था लागू की जा सकती है। बता दें कि दिल्ली में पहले भी सम-विषम व्यवस्था लागू हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भयावह स्तर पर पहुंचा पीएम 2.5

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 397 दर्ज की गई जो 'गंभीर' स्तर के करीब है और इस मौसम का सबसे ज्यादा प्रदूषण है। दिल्ली के 17 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर जा पहुंची है।

केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के अनुसार अगले 24 घंटे में हवा की क्वालिटी और बदतर हो सकती है जिसका कारण होंगे पराली और धीमी हवा।

एसएएफआर के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में पीएम 2.5, 251 और पीएम 10 का स्तर 453 दर्ज किया गया है। हवा में बढ़ने वाले बारीक प्रदूषण के कण स्वास्थ्य के लिए ज्यादा चिंताजनक हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed