{"_id":"5d35cce38ebc3e6cbb2a582d","slug":"environment-minister-sprayed-seeds-through-drones-in-aravali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरावली में ड्रोन से बीज का छिड़काव, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली में ड्रोन से बीज का छिड़काव, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने की कवायद
Mon, 22 Jul 2019 08:19 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन के जरिए पर्यावरण मंत्री ने किया बीज का छिड़काव
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में दुर्गम क्षेत्रों में बीजारोपण की इस अनूठी मुहिम को हरियाणा प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लेकर जाएंगे ताकि हमारा देश हरा भरा हो ताकि भावी पीढ़ियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके।
ऑक्सीजन बनाने का सशक्त माध्यम पेड़ पौधे हैं। यह बात हरियाणा के उद्योग तथा पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कही। वे गांव घाटा के पास गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर आयोजित भारत विकास परिषद के ड्रोन से अरावली में एक करोड़ बीज डालने के कार्यक्रम की शुरूआत कर रहे थे।
इस अवसर पर गोयल ने गुलेल चलाकर भी अरावली में बीज फेंके। मंत्री ने मानसून सीजन में अन्य क्षेत्रों के साथ गुरुग्राम और फरीदाबाद के ग्रीन लंग्स कहे जाने वाले अरावली को भी हरा भरा बनाने की मुहिम शुरू की।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि हम सबको देश में हरियाली के लिए संकल्प लेना चाहिए। हर व्यक्ति इस बारिश के मौसम में 5-5 पौधे अपने घर व आसपास क्षेत्र में लगाकर उसकी देखरेख भी करे।

उन्होंने कहा कि छिड़काव से पहले इन बीजों को भिगोकर रखा गया ताकि थोड़ी सी भी मिट्टी मिलते ही यह बीज जड़ पकड़ लें। इनमें मुख्य तौर पर पीपल, बड़, नीम, शीशम तथा जामुन के बीज थे।
ड्रोन को आकाश में छोड़ा जिसे अरावली की पहाड़ियों में कुछ दूरी पर ऊंचाई पर जाने के बाद धीरे धीरे खोला गया जिससे कि बीज पहाड़ी क्षेत्र में बिखरते चले गए।
मंत्री ने फरीदाबाद में उनके मार्गदर्शन में चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम का भी उल्लेख किया और कहा कि वहां पर 9 जुलाई से शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में 28 जुलाई तक आम जनता को साथ लेकर लगभग ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
उन्होंने आशा जताई कि गुरुग्राम में भी वन मंत्री राव नरबीर सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार की मुहिम चलाई जा रही होगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ सहित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह के अलावा अधिवक्ता रविंद्र जैन, अभय जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।