{"_id":"6521735b4b93850c2e01b056","slug":"environment-minister-gopal-rai-conducted-inspection-of-wazirpur-hot-spot-delhi-dust-pollution-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dust Pollution: दिल्ली की सड़कों पर सुबह-शाम होगा पानी का छिड़काव, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dust Pollution: दिल्ली की सड़कों पर सुबह-शाम होगा पानी का छिड़काव, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिए निर्देश
Sat, 07 Oct 2023 08:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Oct 2023 08:34 PM IST
सार
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वजीरपुर हॉट स्पॉट का औचक निरीक्षण किया। राय ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुबह-शाम सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वजीरपुर हॉट स्पॉट का औचक निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूल प्रदूषण को रोकने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन की शनिवार से शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत दिल्ली में 13 विभागों की 591 टीमें तैनात की गई हैं। सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी 14 नियमों को पालन करना जरूरी है। इसके लिए विभागों को निर्माण साइट्स की लगातार निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदूषण को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (एमआरएस) मशीनों, 530 वाटर स्प्रिंकलर और 258 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन की तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
अभियान के तहत शनिवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वजीरपुर हॉट स्पॉट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां बढ़ते प्रदूषण का मुख्य वजह अवैध पार्किंग, यातायात जाम की समस्या, सड़क के पास निर्माण का कार्य आदि है। ऐसे में राय ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुबह-शाम सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
राय ने बताया कि वायु प्रदूषण में और सुधार लाने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत सरकार ने एक महीने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान में 13 विभाग, जिसमें डीडीए, एमसीडी, डीपीसीसी, जल बोर्ड, डीएसआईआईडीसी , पीडब्ल्यूडी, राजस्व, सीपीडब्लूडी, एनडीएमसी की 591 टीमें तैनात की गई हैं। राय ने आगे बताया कि इस बार प्रदूषण को कम करने के लिए हॉट स्पॉट पर विशेष निगरानी की जा रही है। 13 हॉट स्पॉट के लिए अलग-अलग लोकल स्तर पर कार्य योजना बनाई गई है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग ग्रीन वॉर रूम से की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एमसीडी, डीपीसीसी, जल बोर्ड, डीएसआईआईडीसी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन