फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entry fee will be charged from Varatra to Vedavan Park in Noida.

NCR : नवरात्र से नोएडा के वेदवन पार्क में लगेगा प्रवेश शुल्क, बच्चों के लिए 12 और बड़ों को देने होंगे 50 रुपये

Sat, 07 Oct 2023 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 06:31 AM IST
सार

पार्क में शाम चार बजे के बाद प्रवेश करने वाले पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 20 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 50 रुपये देने होंगे।  

विज्ञापन
Entry fee will be charged from Varatra to Vedavan Park in Noida.
वेदवन पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क में प्रवेश के लिए नवरात्र से शुल्क लगेगा। पार्क में शाम चार बजे के बाद प्रवेश करने वाले पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 20 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 50 रुपये देने होंगे। प्रवेश शुल्क में ही साउंड एंड लाइट लेजर शो का शुल्क भी शामिल है। इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस बाबत प्राधिकरण जल्द ही आदेश जारी करेगा।

विज्ञापन


पार्क के उद्घाटन के बाद यहां दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आलम यह है कि यहां आने वाले लोगों के वाहनों से जाम जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। शुरुआती दौर में प्राधिकरण को भी यह पता नहीं था कि यहां इतने लोग आएंगे। लेकिन अब दर्शकों का रेस्पांस देखने के बाद प्राधिकरण को जाम जैसे हालात के लिए फिर से योजना बनानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सुबह पार्क में टहलने वालों के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया गया है, लेकिन शाम के समय शुल्क लगाया जाएगा। नवरात्र से व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed