फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entry Fee charged in Central Park at Connaught Place

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रवेश शुल्क लगाने की सुगबुगाहट 

Sun, 14 Jul 2019 10:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 14 Jul 2019 10:52 PM IST
सार

-घंटों वक्त बिताने वालों को भुगतना होगा खामियाजा 
-पार्किंग की नई व्यवस्था पर पहले से जारी है विरोध

विज्ञापन
Entry Fee charged in Central Park at Connaught Place
ndmc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनॉट प्लेस में आकर्षण के केंद्र सेंट्रल पार्क में प्रवेश के लिए नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) कुछ पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा है। दरअसल, इस पार्क में सैर या विश्राम करने वालों में अधिकतर प्रेमी जोड़ों के घंटों बैठने और शाम के वक्त घूमने वाले नशेड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए इस दिशा में पहल करने पर विचार किया जा रहा है। पार्क में प्रवेश पर किसी तरह की पाबंदी का असर अगर आम जनता की जेब पर पड़ता है, तो एनडीएमसी को एक बार फिर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सार्वजनिक स्थल पर अगर इस आधार पर टिकट का प्रावधान किया जाता है, तो इससे कनॉट प्लेस के लिए आकर्षण कम होगा।

विज्ञापन


लोगों की दलील है कि अगर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा या वहां प्रवेश करने वालों के बर्ताव पर किसी तरह की पाबंदी लगाई जाती है, तो इसका खामियाजा शुल्क के तौर पर आम लोग क्यों भुगतें। एनडीएमसी अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद कनॉट प्लेस की इनर सर्किल पर वाहनों पर पाबंदी लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने से पहले ही एनडीएमसी और कारोबारियों के बीच अभी भी गतिरोध जारी है। इस कारण रविवार को दूसरी बार होने वाला ट्रायल स्थगित कर दिया गया। अब राजस्व बढ़ाने के लिए एनडीएमसी सेंट्रल पार्क को नए स्त्रोत के तौर पर देखने लगी। हालांकि सेंट्रल पार्क में प्रवेश करने वालों की गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए टिकट या पास के किसी तरह के प्रावधान लागू करने के लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। अगर, ऐसी व्यवस्था लागू होती है तो नई दिल्ली क्षेत्र का पहला ऐसा पार्क होगा जहां देखने के लिए कुछ खास न होने के बावजूद टिकट का प्रावधान होगा।

विज्ञापन

गतिरोध के कारण स्थगित किया ट्रायल

पैदल चलने वालों की सहूलियत के लिहाज से कनॉट प्लेस की इनर सर्किल में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए नई व्यवस्था के विरोध के बाद रविवार को होने वाले ट्रायल स्थगित कर दिया गया। वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण पर शिकंजा कसने और पैदल चलने वालों के लिए कनॉट प्लेस को और सुलभ बनाने की इस पहल के खिलाफ कारोबारी पहले ही लामबंद हो चुके है। हालांकि एनडीएमसी की भी पूरी कोशिश है कि नई व्यव्स्था को जल्द से जल्द लागू किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed