{"_id":"582efb374f1c1bf23c8ff2df","slug":"entertainment-facility-will-be-available-on-railway-platforms-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लेट होने पर बोर न हो यात्री, विभिन्न जरिए से करें मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन लेट होने पर बोर न हो यात्री, विभिन्न जरिए से करें मनोरंजन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में नेकी की दीवार नाम से प्रेरणा लेकर रेलवे के एक अधिकारी ने हैप्पीनेश जंक्शन के नाम से एक आइडिया की शुरूआत की है, जिससे ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को बोर होने से बचाया जा सके। उन्होंने इस आइडिया की शुरूआत दानापुर, सोनपुर स्टेशनों से की है।
विज्ञापन
रेल विकास शिविर में सूरजकुंड में आए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर में तैनात सीनियर डीसीएम दिलीप कुमार ने हैप्पीनेश जंक्शन के बारे में जानकारी दी। ज्ञात हो कि इटली में नेकी की दीवार में लोग घर से जरूरी सामान लागकर दीवार पर रख देते हैं। यहां से जरूरतमंद लोग सामना उठा कर ले जाते हैं।
विज्ञापन
जरूरतमंदों की सहायता करने वाले इस कॉन्सेप्ट को देखकर दिलीप कुमार के मन में एक आइडिया आया कि क्यों न रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाए। इसलिए हैप्पीनेश जंक्शन नाम से नई अवधारणा शुरू की गई। उदाहरण के तौर पर अगर किसी यात्री की ट्रेन एक घंटे लेट है तो वह स्टेशन पर बैठकर बोर हो जाएगा।
विज्ञापन
उसकी बोरियत खत्म करने के लिए स्टेशन पर ही रेलवे वॉलेंटियर कुछ कार्यक्रम करवाएंगे जैसे जैसे पेंटिंग करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक कला आदि। इसकी शुरूआत दानापुर, सोनपुर स्टेशनों पर शुरू की जा चुकी है।
कैनवास पर उतारी पीएम की तस्वीर
नागपुर स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक बिजय बिसवाल द्वारा कोरबा (बिलासपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को अपने कैनवास पर उतारने की चर्चा खूब हुई। तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में उनके नाम का कई बार जिक्र किया।
इससे गदगद होकर बिसवाल उस तस्वीर को लेकर सूरजकुंड पहुंचे हैं। वह उस तस्वीर को प्रधानमंत्री को भेंट करना चाहते हैं। इस तस्वीर में बारिश के मौसम में प्रधानमंत्री को एक साधारण यात्री की तरह दर्शाया गया है।
जिसमें पीएम छाता लिए प्लेटफार्म पर चल रहे हैं। इस तस्वीर को बनाने का उद्देश्य यह था कि प्रधानमंत्री एक आम नागरिक की तरह सभी लोगों पर अपनी नजर रखते हैं।