फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   enter home of the Northeast girl and began start bscenity

घर में घुसकर नॉर्थ-ईस्ट की युवती से करने लगा अश्लील हरकत

Sat, 01 Aug 2015 09:07 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
enter home of the  Northeast girl and began start bscenity

दक्षिण जिले के मालवीय नगर में नार्थ-ईस्ट की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवती के घर में घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा।

विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसने और कपडे़ फाड़ने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 20 वर्षीय पिंकी (बदला हुआ नाम) नागालैंड की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह करीब छह महीने पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। दिल्ली में उसकी दोस्ती साहिल शर्मा नामक युवक से हो गई। दोनों मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे।

सो रही थी पिंकी घर में घुसकर फाड़ दिए कपड़े

enter home of the  Northeast girl and began start bscenity

बृहस्पतिवार को साहिल का बर्थडे थे। घर में पार्टी हुई। पार्टी के बाद सभी सो गए थे। रात को गेट खुला रह गया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आदित्या(21) नामक का युवक उनके घर में घुस गया।


वह सोती हुई पिंकी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने पिंकी के कपड़े फाड़ दिए। युवती ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर लोगों ने आदित्य को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला दर्जकर मालवीय नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आदित्य गुलाबी बाग में रहता है। खिड़की एक्सटेंशन में उसके नाना रहते हैं। वह कुछ दिन पहले नाना केघर रहने आया हुआ था। आदित्य बेरोजगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed