फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   enquiry to death of four kids on diwali in delhi will start from monday

दिल्लीः दिवाली की रात एक साथ तीन बच्चों ने तोड़ा दम, आज से डॉक्टरों के खिलाफ जांच

Mon, 23 Oct 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 09:43 AM IST
सार


 

विज्ञापन
enquiry to death of four kids on diwali in delhi will start from monday
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली की रात एकसाथ तीन नवजातों की मौत और उसके बाद दो डॉक्टरों के निलंबन से सुर्खियों में आए हिंदूराव अस्पताल को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सोमवार से उत्तरी एमसीडी की जांच कमेटी डॉक्टरों से पूछताछ करने वाली है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस मामले में डॉक्टरों के खिलाफ सबूत जुटा पाना कमेटी के लिए इतना आसान नहीं है। कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने पिछले दो दिन में अपने बचाव के लिए लगभग तमाम सबूत जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

   
डॉक्टरों का कहना है कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नही हुई है। नवजात की मौतें गर्भ में हुई थीं। बहरहाल, पूरी घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों में भी गुस्सा बढ़ चुका है। कहा जा रहा है कि सोमवार को कमेटी की कार्रवाई शुरू होने के दौरान ही डॉक्टर भी हड़ताल की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद आएगी सच्चाई 

enquiry to death of four kids on diwali in delhi will start from monday
infant dead body

ऐसा होता है तो एमसीडी के अस्पतालों में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि दिवाली की रात तीन नवजातों की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया था, जिसकी जानकारी एमसीडी प्रशासन को मिलने के बाद 20 अक्तूबर को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सहित दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया था।

साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है, जो कि बुधवार शाम तक अपनी रिपोर्ट एमसीडी को सौंपने वाली है। उत्तरी एमसीडी के अधिकारी डॉ. डीके सेठ का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर जो चीजें सामने आई हैं, उसके आधार पर ही एमसीडी कमिश्नर ने संज्ञान लिया है।

हालांकि पूरे मामले का जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। ​दूसरी तरफ एमसीडी प्रशासन में ये भी चर्चा है कि अगर परिजनों कोजांच पर किसी भी तरह का ऐतराज होता है तो संभव है कि एमसीडी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराए।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed